Doordrishti News Logo

रात को घर सूना छोड़ दूसरे मकान पर सोने गया,सुबह आया तब तक चोर आभूषण नगदी ले गए

जोधपुर,रात को घर सूना छोड़ दूसरे मकान पर सोने गया,सुबह आया तब तक चोर आभूषण नगदी ले गए।
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड वैष्णव नगर में एक परिवार रात को अपने दूसरे मकान पर सोने चला गया। सुबह लौटा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था और चोर वहां से नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। इस बारे में अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया। चोरी 7 दिसम्बर की रात सवा एक बजे के आसपास हुई। फुटेज से इसका पता लगा है।

यह भी पढ़ें – अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

चौहाबो पुलिस थाने में वैष्णव नगर बिरला स्कूल के सामने रहने वाले किशोर सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 6 दिसम्बर की रात को परिवार सहित सोने के लिए अपने दूसरे मकान कुलदीप विहार चला गया था। 7 की सुबह लौटा तो ताले टूटे मिले। चोरों ने भीतर प्रवेश कर सारा सामान बिखेर कर वहां से 22 हजार की नगदी के साथ सोने के 12-15 ग्राम की लूंग जोडिय़ां,नोज पिन, 4 जोड़ी बालियां,पुरानी चांदी तकरीबन 900 ग्राम एवं बच्चों की पायलों की जोडिय़ां जो पांच जोड़ी थी, वह सब ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। घर के पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि चोरी 7 दिसम्बर की रात सवा एक बजे के आस पास हुई है और दो संदिग्ध नजर आए हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026