Doordrishti News Logo

परिवार दादी के निधन पर गांव गया, चोर 2.30 लाख की नगदी और जेवरात चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार दादी के निधन पर गांव गया,चोर 2.30 लाख की नगदी और जेवरात चुरा ले गए। शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र नांदड़ा स्थित सारस्वत नगर में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात और 2.30 लाख की नगदी चुरा ले गए। परिवार के लोग अपनी दादी के निधन पर गांव आनावास गए हुए थे। 5 दिसम्बर की सुबह पड़ौसी ने ताले टूटने की जानकारी दी, तब चोरी का पता लगा।

यह भी पढ़ें – बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर रेलवे की श्रद्धांजलि

बनाड़ पुलिस ने बताया कि सारस्वत नगर नांदड़ा निवासी प्रोपर्टी डीलर नाथूराम पुत्र चुन्नीलाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 27 नवंबर को उसकी दादी का निधन होने पर परिवार सहित आनावास अपने गांव गया था। एक दिसम्बर को लौटा था और फिर 2 दिसम्बर को गांव चला गया। इस बीच 5 दिसम्बर को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे है। इस पर वह वापिस यहां पहुंचा। अंदर जाकर चैक करने पर पता लगा कि घर से 30 लाख की नकदी,एक सोने की कंठी वजन 5 तोला और 2 अंगूठी सोने की व चांदी के दो पायल जोड़ी चुराकर ले गए। बनाड़ पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026