Doordrishti News Logo

बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने की एक करोड़ से भी अधिक की वसूली

  • पकड़े गए 23 हजार 405 मामलों से एक करोड़ सात लाख 57 हजार की उल्लेखनीय वसूली
  • लक्ष्य के मुकाबले 32 लाख अधिक का राजस्व
  • गंदगी फैलाते यात्रियों से वसूला 1 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना

जोधपुर,बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने की एक करोड़ से भी अधिक की वसूली।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक माह में पकड़े गए बिना टिकट यात्रियों एक करोड़ रुपए से भी अधिक का उल्लेखनीय राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है। वसूला गया राजस्व लक्ष्य के मुकाबले लगभग 32 लाख रुपए अधिक है। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने नवंबर में इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिना टिकट व अनियमित यात्रा के 23 हजार 405 मामलों से एक करोड़ 7 लाख 57 हजार 666 का उल्लेखनीय राजस्व वसूल किया है जिसमें गंदगी,धूम्रपान और अनबुक्ड लगेज के मामले भी शामिल हैं। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा में बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत नवंबर में बिना टिकट व अनियमित यात्रा के 22 हजार 122 मामलों में एक करोड़ 6 लाख 427 रुपए की वसूली की गई जिसमें 57 लाख 45 हजार 786 रुपए जुर्माना राशि भी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने उत्तरोत्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवंबर माह में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 31 लाख 81 हजार 916 रुपए अधिक राजस्व वसूल किया है तथा सघन टिकट जांच अभियान जारी रखने के लिए जोधपुर मंडल संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें – आर्मी ट्रक-कार की आमने सामने भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत,मां घायल

गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से वसूले 1लाख 32 हजार रुपए
सघन टिकट जांच अभियान के दौरान ट्रेन और रेलवे प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते कुल 1193 यात्री ऐसे पकड़े गए जिनसे 1 लाख 32 हजार 250 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें – बंधक बनाकर मारपीट कर निर्वस्त्र का वीडियो बनाया,केस दर्ज

सिगरेट पी रहे थे 77 यात्री
टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने ऐसे 77 यात्रियों को भी पकड़ा जो ट्रेन अथवा रेल परिसर में धूम्रपान कर रहे थे। इनसे 15 हजार 500 का राजस्व रसूल किया गया।

यह भी पढ़ें – इस सुरक्षा अधिकारी के साथ गार्ड ने की मारपीट

बिना बुक लगेज के 13 मामले
ट्रेन में निर्धारित छूट से अधिक वजनी सामान ले जाने पर नवंबर माह में पकड़े गए 13 यात्रियों से 9 हजार 489 रुपए की वसूली की गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एलएलएम द्विवर्षीय एवं त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

July 20, 2026

सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड

July 20, 2026

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026