Doordrishti News Logo

यह था शातिर वाहन चोर,पकड़ा गया

चोरी की बाइक बरामद

जोधपुर,यह था शातिर वाहन चोर, पकड़ा गया।शहर की माता का थान पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।माता का थान थाना प्रभारी छैलसिंह ने बताया कि 19 अगस्त को उमादेसर ओसियां निवासी गोपाल बेनिवाल की बाइक अशोक कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के आगे से चोरी हो गई थी। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें – बंधक बनाकर मारपीट कर निर्वस्त्र का वीडियो बनाया,केस दर्ज

पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आज अशोक कॉलोनी गली नंबर एक निवासी गोपीराम उर्फ गोपाल उर्फ मदन पुत्र घेवरराम देवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम में एएसआई मुकनाराम,कांस्टेबल लादूराम एवं गिरधारीराम को लगाया गया था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: