बंधक बनाकर मारपीट कर निर्वस्त्र का वीडियो बनाया,केस दर्ज
जोधपुर,बंधक बनाकर युवक से मारपीट कर निर्वस्त्र का वीडियो बनाया,केस दर्ज। बिलाड़ा कस्बे में रहने वाले एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का प्रकरण सामने आया है। पीडि़त युवक ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दी है। इस बारे में पुलिस की तरफ से अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – यहां सिनेमा हॉल में मूवी देखने आए युवक भिड़े
बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि प्रमोद नाम के एक शख्स और उसके साथियों ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और सार्वजनिक करने की धमकी दी। साथ ही उसके पास में रुपए थे जो आरोपियों ने छीन लिए। पुलिस ने बताया कि परिवादी और आरोपियों के बीच में किसी बात को लेकर अनबन होना प्रथम दृष्टया सामने आया है। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

