Doordrishti News Logo

बाइक सवार को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,बाइक सवार को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत। शहर के बालसमंद रोड पर रात में घर से मंडोर जाने के लिए निकले युवक को किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी। इस बारे में मंडोर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के रूदिया हाल रॉयल्टी नाका बालसमंद रोड निवासी सहदेव पुत्र बक्साराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – मुकदमा वापिस लेने के लिए धमकाते हुए भाई बहन ने गैराज मालिक को पीटा

रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई डूंगरराम पुत्र बलेदव राम रात को अपनी बाइक लेकर बालसमंद घर से मंडोर जाने के लिए निकला था। तब कुछ दूरी पर ही किसी वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई के हाथ में गंभीर चोट लगने पर उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026