Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े मकान से लाखों के जेवरात नगदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

चार महिने पहले मथानिया पुलिस ने दर्ज किया था मामला

जोधपुर,दिनदहाड़े मकान से लाखों के जेवरात नगदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की मथानिया पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात का खुलासा करते हुए नकबजन को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के आभूषण एवं नगदी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि गत 20 जुलाई को रमेश पुत्र रामचंद्र सुनार की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

यह भी पढ़ें – मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट में बताया कि उसके तिंवरी स्थित कांकरियों का बास मकान से दिन के समय अज्ञात चोर सौ ग्राम सोने,एक किलो के तकरीबन चांदी के आभूषण के साथ नगदी चुरा ले गए। वह अपनी दुकान पर था और पत्नी पड़ौस में गई हुई थी। बच्चा स्कूल से लौटा तो चोरी का पता लगा। थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस ने अब आरोपी रावतों का बास बिहारीलाल मंदिर के पीछे सोजती गेट सदर बाजार निवासी शेर मोहम्मद पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया है। उसके चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। वारदात में उसके साथ कोई और भी था या नहीं पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026