कलक्टर ने जोधपुर वासियों को दी त्योहारों की शुभकामनाएं
लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान का आह्वान
जोधपुर,कलक्टर ने जोधपुर वासियों को दी त्योहारों की शुभकामनाएं। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिलेवासियों को आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। जिला कलक्टर ने धनतेरस से दीपावली, भाईदूज और इनके उपरान्त गुरु नानक जयन्ती के पावन अवसरों की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि जोधपुर की भाईचारा से भरी अपणायत की परम्परा को अक्षुण रखते हुए हर्षोल्लास एवं शांति के साथ इन पर्वों को मनाएं।
यह भी पढ़ें – जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र के लिए 82 उम्मीदवार मैदान में
उन्होंने आगामी 25 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में होने जा रहे चुनाव में 18 वर्ष से अधिक के समस्त मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी अपनाते हुए इसकी सार्थकता को सिद्ध करने का आह्वान किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

