Doordrishti News Logo

युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है स्किल परीक्षण-लोढा

राज्य संगठन आयुक्त लोढा ने किया राज्य पुरस्कार अभिशंषा शिविर का अवलोकन

जोधपुर,युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है स्किल परीक्षण- लोढा।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर मण्डल के तत्वाधान में विठ्ठलेश स्काउट वन चौपासनी में आयोजित तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर अनुशंसा शिविर का अवलोकन करते हुए राज्य संगठन आयुक्त सुयश लोढा ने कहा कि प्रतिवर्ष योग्यता वृद्धि के दौरान किए गए स्किल परीक्षण युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। यही विश्वास रोवर रेंजर्स को आपात कालीन समय में समाज के मध्य अपनी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाता है।रोवर रेंजर योग्यता वृद्धि के लिए आयोजित इस शिविर में सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में बाड़मेर, जैसलमेर,जालौर,जोधपुर,पाली और सिरोही से 175 रोवर एवं 68 रेंजर्स ने भाग लिया। जिनकी स्किल एवं सेवा कार्यों की जांच राज्य एवं मण्डल मुख्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें – शनिवार को 21प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

शिविर निरीक्षण के दौरान आयुक्त लोढ़ा ने रेंजर्स की मुख्य परीक्षक एवं सर्कल ऑर्गेनाइजर निशु कंवर,लीडर ट्रेनर किशोर देवी,सीओ स्काउट नरेंद्र खोरवाल,लीडरट्रेनर शंकरसिंह दहिया, प्रभु प्रजापत सहित रोवर रेंजर से केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों के साथ आवास,सैनिटेशन व अन्य शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भौतिक व्यवस्थाओं के विकास एवं समुचित उपयोग के निर्देश दिए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026