Doordrishti News Logo

महिला और किशोरी ने लगाया फंदा

जोधपुर,महिला और किशोरी ने लगाया फंदा।शहर के उदयमंदिर और भगत की कोठी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और किशोरी ने अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सुपुर्द किए। एक विवाहिता और एक नाबालिग ने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।उदयमंदिर पुलिस थाने में मूलत: महाराष्ट्र के परमणि जिले के सोनपेठ निवासी नामदेव जाधव पुत्र बाबूराम बंजारा ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री अंजली पत्नी दिनेश प्रजापत जो बैंक कॉलोनी राइकाबाग क्षेत्र में रहती थी। उसने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लगा है। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित

दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मधुबन डीडीपी नगर में रहने वाली एक महिलाकी तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बुधवार की सुबह उसकी 13 साल की बच्ची ने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया। मृतका का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है। आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026