Doordrishti News Logo

रावणा राजपूत समाज ने भरी हुंकार, पांच प्रतिशत आरक्षण मांगा

  • हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर शौर्य महासम्मेलन का आयोजन
  • सत्ता में मांगी पूर्ण भागीदारी

जोधपुर,रावणा राजपूत समाज ने भरी हुंकार, पांच प्रतिशत आरक्षण मांगा। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को रावण का चबूतरा मैदान पर रावणा राजपूत समाज का शौर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस महासम्मेलन में रावणा राजपूत समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने एक ही मंच से सभी राजनैतिक पार्टियों से सत्ता में पूर्ण भागीदारी देने को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने सत्ता और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण कर अलग से पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी दोहराई। इसके लिए देशभर से समाज के नेता महासम्मेलन में जुटे।

यह भी पढ़ें – नाले में मिला नवजात शिशु का शव

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के शहादत दिवस को रावणा राजपूत समाज की ओर से बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इसको लेकर शनिवार को रावण का चबूतरा मैदान में शौर्य महासम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से समाज के लोग एकजुट हुए। समाज के वक्ताओं ने सरकार से वर्मा और रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू कर अलग से पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। वक्ताओं ने हाइफ़ा हीरो दलपत सिंह की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,जि़ला स्तर पर आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सरकार इस मांग पर ध्यान दें। राजस्थान के अंदर समाज को एक नाम रावणा राजपूत समाज नाम से जाना जाए। वक्ताओं ने मेजर दलपत सिंह देवली के नाम से गठित बोर्ड में जल्द नियुक्तियां देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले सभी चुनावों में रावणा राजपूत समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रहती है लेकिन उसके अनुपात में सत्ता व संगठन में समाज को भागीदारी नहीं दी जा रही है। कार्यक्रम के सह संयोजक मनोज कुमार परिहार ने बताया सम्मेलन में मंच पर संतों को भी जगह दी गई। कार्यक्रम में आनंदपाल सिंह के भाई मंजीत पाल सिंह और बेटी भी पहुंचे। मंजीत पाल सिंह मंच पर नहीं गए,मंच के बजाय नीचे ज़मीन पर बैठे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए महिलाएं भी पहुंची। अलग अलग डोम में बैठने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें – एक ही रात में दो बोलेरो चोरी,एक में भरा था सामान

हाइफा हीरो को दी श्रद्धांजलि
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर शनिवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑफिस के बाहर गौरवपथ स्थित शहीद स्मारक पर उनकी अश्वारूढ़ प्रतिमा पर रावणा राजपूत समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही यहां अन्य कई संस्था-संगठनों की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इजराइल के हाइफा शहर में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद मेजर दलपतसिंह शेखावत के शौर्य को शहर वासियों ने नमन किया। इस दौरान शहीद के परिजन,रावणा राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026