Doordrishti News Logo

गायों को पानी पिलाने गगाड़ी नहर पर गया,पानी में गिरने से मौत

जोधपुर,गायों को पानी पिलाने गगाड़ी नहर पर गया,पानी में गिरने से मौत।
शहर के निकट मथानिया स्थित गगाड़ी नहर में डूबने से पशुपालक की मौत हो गई। वह गायों का पानी पिलाने के लिए नहर पर गया था,पैर फिसलने से अंदर गिर गया। बाद में उसका शव पंपिंग स्टेशन संख्या 7 की जाली में मिला। मथानिया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।

यह भी पढें – हरिद्वार के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन

पुलिस ने बताया कि लोहावट के दयाकौर निवासी रमेश पुत्र गणेशाराम अपनी गायों को लेकर गगाड़ी नहर पर पानी पिलाने गया था। तब वहां पैर फिसलने पर पानी में गिर गया। बाद में पानी में बह गया। पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। उसका शव नहर के पंपिंग स्टेशन संख्या 7 की जाली में मिला। इस बारे में रिश्तेदार आशाराम पुत्र सांगीदान पालीवाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: