आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार। शहर के अंदरूनी इलाके पतंग मार्केट में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घटना में त्रिपोलिया बाजार आदर्श मोहल्ला निवासी निवासी मिलिंद गहलोत पुत्र प्रकाश गहलोत की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढें – बाबा के जातरुओं के लिए जेबीआर ग्रुप की ओर से लगेगा भंडारा
रिपोर्ट में बताया कि उसका पंतग मार्केट में मोहसीन नाम के शख्स के साथ झगड़ा हुआ। फिर विवाद बढऩे पर मोहसीन आदि ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने हत्या प्रयास के इस प्रकरण मेें अब आरोपी पतंग मार्केट निवासी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की पहचान कर तलाश की जा रही है। विवाद में घायल युवक की हालत सामान्य बनी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

