Doordrishti News Logo

गहलोत ने किया मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकट योजना का शुभारंभ

जोधपुर,ग्रामीण तथा फलौदी के कार्यक्रम में लाभार्थियों को किया गया फूड पैकेट का वितरण

जोधपुर,गहलोत ने किया मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकट योजना का शुभारंभ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हर पात्र को लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकट योजना का शुभारंभ मंगलवार को किया। लाभार्थी संवाद जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर भी आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें- फलोदी ने धूमधाम से मनाया पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को राशन की दुकानों से फ्री अनाज के साथ फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में एक सीलबंद फूड पैकेट में दाल-1 किग्रा,चीनी-1 किग्रा,नमक-1 किग्रा, मिर्च पाउडर-100 ग्राम,धनिया पाउडर-100 ग्राम,हल्दी पाउडर 50 ग्राम और एक अलग पैकेट में 1 लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल पाउच होगा। इस पैकेट का वितरण राशन दुकानों के माध्यम से किया जाएगा।

तीनों जिलों में अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लगभग 4 लाख 80 हजार लाभार्थी

जोधपुर,जोधपुर ग्रामीण तथा फलौदी जिले के महंगाई राहत कैम्प में पंजीकृत लगभग 4 लाख 80 हजार लाभार्थियों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- फलोदी ने धूमधाम से मनाया पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

जोधपुर में हुआ कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा फूड पैकेट वितरण के साथ योजना का शुभारंभ किया गया। इसी श्रृंखला में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर नगर निगम (उत्तर) कुन्ती देवड़ा परिहार,शहर विधायक मनीषा पंवार,नरेश जोशी,सलीम ख़ान, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,नगर निगम (उत्तर)आयुक्त अतुल प्रकाश, आईएएस प्रशिक्षु डॉ.अंशुप्रिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर(द्वितीय) संजय कुमार और जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि और लाभार्थी उपस्थित रहे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कड़े मुकाबले में संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित

April 15, 2026

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026