बजरी के अवैध खनन परिवहन में शामिल लोगों की होगी पहचान
एसआईटी ने की उच्च स्तरीय बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बजरी के अवैध खनन परिवहन में शामिल लोगों की होगी पहचान। जोजरी नदी में प्रदूषण और बजरी के अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना में पुलिस महानिदेशक राजस्थान द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में जोजरी,बांडी और लूणी नदियों सहित उनकी सहायक नदियों में संगठित रूप से हो रहे बजरी के अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर रणनीति बनाई गई। एसआईटी के अध्यक्ष पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया हैं। दल में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत,पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, बालोतरा पुलिस अधीक्षक राजेश कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार
बैठक में जोधपुर,बालोतरा, पाली और पीपाड़ के परिवहन विभाग तथा जोधपुर, सोजत सिटी,जालोर और बाड़मेर के खनिज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अवैध खनन के पूरे नेटवर्क पर रहेगी नजर बैठक में नदियों के प्रवाह मार्ग,बजरी के अवैध खनन स्थलों और परिवहन मार्गों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए।
अवैध खनन और परिवहन में शामिल व्यक्तियों,संसाधनों तथा उनके नेटवर्क की पहचान कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। एसआईटी का उद्देश्य नदियों में हो रहे संगठित अवैध बजरी खनन पर रोक लगाकर पर्यावरण और जलस्रोतों को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करना है।
Related posts:

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

