कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक
मध्यप्रदेश में दबिश देकर पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की सेंट्रल स्कूल स्कीम में कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के बेटे हर्षवर्धन सिंह के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने उनके कुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कुक को छिंदवाड़ा,मध्यप्रदेश से दबिश देकर गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
आरोपी कुक पनारा छिंदवाड़ा निवासी मोहब्बत अमरवंशी उनके मकान में पिछले दो-तीन वर्षों से खाना बनाने का काम करता था। लालच की वजह से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी कई नेताओं के घर काम कर चुका था। पुलिस के अनुसार,घरों में काम करने के दौरान उसे वहां की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मिलती थी। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया।
उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक,आरोपी पिछले कई वर्षों से अलग-अलग राजनेताओं के घर पर खाना बनाने का काम कर चुका है। अपने परिवार से भी पिछले कई वर्षों से अलग ही रहता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके मन में लालच आ गया था इसलिए उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।
विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप
यह है मामला
एफआईआर के अनुसार घटना 7 नवंबर की रात की है। हर्षवर्धन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 9 से 10 बजे के बीच जब उन्होंने अपनी अलमारी खोली,तो उसमें रखे कीमती आभूषण और कुछ नकदी गायब थे। उन्होंने कमरे और अलमारी के आसपास तलाश की लेकिन सामान नहीं मिला।
इसके बाद घर के सदस्यों से बातचीत की तो घर में काम करने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर संदेह सामने आया। हर्षवर्धन सिंह ने रिपोर्ट में घर में काम करने वाले कर्मचारी मोहब्बत अमरवंशी पर संदेह जताया था। रिपोर्ट के मुताबिक,कर्मचारी पिछले दो दिनों से अपने दादा के निधन की बात कहकर गांव गया हुआ था।
सात नवंबर को वह वापस आया लेकिन घर के सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं दी। आरोप है कि वह घर में करीब दो से तीन घंटे तक रुका और फिर बिना किसी को बताए वहां से चला गया। इसके बाद से कर्मचारी का पता नहीं चला।
Related posts:

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

बजरी के अवैध खनन परिवहन में शामिल लोगों की होगी पहचान

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

