Doordrishti News Logo

युवक ने टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगाया फंदा,दूसरे की विषाक्त पदार्थ से मौत

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गली नंबर 8 में एक युवक ने टैक्सटाइल फैक्ट्री में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। दूसरी तरफ विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने पर एक युवक की मौत हो गई।
बासनी पुलिस थाने में मूलत: बाड़मेर के जाजीला सेड़वा हाल बासनी गली नंबर आठ में आई एक टैक्सटाइल फैक्ट्री श्रमिक दाउराम पुत्र हेमाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय गेमराराम फैक्ट्री में साथ काम करता था। उसने फैक्ट्री परिसर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण का पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल में तीन जटिल ऑपरेशन से रोगियों को मिली राहत

बासनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को परिजन के सुपुर्द किया। इधर लूणी पुलिस ने बताया कि सिणली निवासी 22 साल के भागीरथ पुत्र मूलाराम को भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके रिश्तेदार हराराम पटेल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

बासनी पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ मूलत: बिहार हाल डर्बी कॉलोनी निवासी पियोधर कुमार सिंह पुत्र रामकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026