Doordrishti News Logo

मिठाई की दुकान पर अवैध गैस रिफ्लिंग,बाइक टैक्सी छोड़ भागे

गैस एजेंसी मैनेजर की तरफ से केस दर्ज

जोधपुर,शहर के झालामंड सर्किल के पास एक मिठाई की दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग करते रंगे हाथ चार लोगों को पकड़ा गया। मगर पुलिस के आने पर चारों व्यक्ति भागने में सफल हो गए। मौका स्थल से टैक्सी और बाइक को जब्त कर पुलिस थाने में भिजवाया गया। अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक गैस एजेंसी मैनेजर की तरफ से अब कुड़ी थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।

पढ़िए विशेष लेख- राष्ट्रीय नाट्य लेखन निर्देशन कार्यशाला में नाट्यविदों ने की चर्चा

भारत गैस एजेंसी मैनेजर कैलाश पुत्र मोहनराम चौधरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि झालामंड चौराहा के समीप एक मिठाई की दुकान पर कुछ लोग टैक्सी और बाइक से उतरे। वहां पास जाकर पता लगा कि यह टैक्सी की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग कर रहे हैं। इस पर कुड़ी पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस के आने पर चार युवक मौके से भाग गए। साथ में सिलेण्डर भी लेकर चले गए। मौके पर पुलिस ने सिलेण्डर और टैक्सी व बाइक को जब्त किया है। बताया गया कि एक घरेलु सिलेण्डर के साथ पांच अन्य सिलेण्डर भी थे। इस बारे में बाद को रसद विभाग को सूचना दी गई। कुड़ी पुलिस अब बाइक और टैक्सी मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में ईसी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच थानाधिकारी सुमेरदान की तरफ से की जा रही है।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026