होटल में घुसकर मारपीट,तोड़फ़ोड़ और लूटपाट
जोधपुर,शहर में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा बारबार कार्रवाई और धरपकड़ के बावजूद बदमाश अपनी प्रवृति से बाज नहीं आ रहे है। रात को पाली रोड पर एक होटल में तोडफ़ोड़ करने के साथ मारपीट की गई। होटल संचालिका से बदसलूकी किए जाने के साथ गल्ले से छह हजार रुपए भी लूट लिए गए। पीडि़त होटल संचालिका की तरफ से इस बारे में विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
ये भी पढ़ें- भाई से धोखा खाए युवक ने फतेह सागर में कूदकर दी जान
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि घटना में राइकाबाग बैंक कॉलोनी में रहने वाली अंजू त्रिवेदी पत्नी अजय त्रिवेदी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि पाली रोड पर वह अपनी एक होटल खम्मा घणी का संचालन कर रही है। रात को तीन चार युवक युवतियां आए और मारपीट करने लगे। तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ गल्ले से छह हजार रुपए लूट कर ले गए। हालांकि पुलिस ने एक शख्स को तत्काल बाद में हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है।
थानाधिकारी खदाव ने बताया कि घटना में जांच की जा रही है। मारपीट और झगड़े का कारण पता लगाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है,मगर रात को होटलों पर आकर बदमाश खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की।एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

