Doordrishti News Logo

गुजराती भाई ने पहले विश्वास में लिया,फिर दस किलो चांदी की पायजेब लेकर चंपत

जोधपुर,शहर के घोड़ों का चौक में चांदी के आइटम बनाने वाले एक व्यापारी से गुजराती भाई ने ठगी कर ली। विश्वास जीतने के बाद दस किलो चांदी की पायजेब का ऑर्डर दिया। बाद में आधे घंटे में आने का कहकर पत्नी बच्चों संग भाग गया। पीडि़त के परिवाद पर पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।

सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के भूरियाली की ढाणी हाल घोड़ों का चौक में चांदी का व्यापार करने वाले जितेेंद्र सोलंकी पुत्र मदनलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पहचान पारेस भाई सोनी से हुई थी। तब उसने खुद को चांदी का कारोबारी बताते हुए माल खरीद की इच्छा जताते हुए ज्यादा दाम देने को कहा था। साल 2022 में वह उससे मिला था। फिर विश्वास जीतने के लिए पांच छह बार तो बराबर पैसे देता रहा। मगर एक दिन दस किलो चांदी की पायजेब का ऑर्डर दिया।

ये भी पढ़ें- आफरी में किसान मेला 17 मार्च को

इस पर परिवादी जितेंद्र सोलंकी ने 10 दिसम्बर 22 को उसे दस किलो चांदी की पायजेब बनाकर दी। तब पारेस भाई सोनी ने कहा कि वह आधा घंटा रुके  पेेमेंट लेकर आता हूं। वह काफी देर तक नहीं आया तो बाद में जहां पारेस सोनी अजीत कॉलोनी में किराए पर रहता था, वहां जाकर पता किया। तब मालूमात हुआ कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर चला गया है। बाद में फोन भी बंद कर दिया।

थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि परिवाद पर अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के अजीत कॉलोनी के मकान पर भी गई मगर वह नहीं मिला। उसके आधार कार्ड पर गुजरात मेहसाणा का पता मिला है। फिलहाल इस बारे में जांच की जा रही है। दस किलो चांदी पायजेब की अनुमानित कीमत छह- सात लाख के बीच है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed