Doordrishti News Logo

पीहर जाकर बैठी लुटेरी दुल्हन गहने रुपए हड़पे

  • स्थानीय दलाल के झांसे में फंसा एक परिवार
  • 4.50 लाख की चपत लगाई

जोधपुर,शहर के निकट बोरानाडा तिरूपति नगर में रहने वाले एक परिवार को दलाल के झांसे में पड़ना महंगा पड़ गया। दलाल और पंजाब की युवती ने शादी के बाद गहने रुपए हड़प लिए। पीहर जाने के बहाने निकली जो आज तक नहीं लौटी। अब बोरानाडा थाने में धोखाधड़ी का केस दलाल,युवती और अन्य के खिलाफ दर्ज करवाया गया है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि धवा के धवेचों की ढाणी झंवर हाल तिरूपति नगर निवासी मनोहरसिंह पुत्र अनोप सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसकी पहचान नोख हाल डिगाड़ी निवासी अर्जुनसिंह पुत्र मेहताब सिंह से हुई थी। वह बाहर से लड़कियां लाकर शादी ब्याह करवाता है।

ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेल में विभिन्न विभागों के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त

परिवादी ने अपने भाई विक्रमसिंह की शादी की बात की तो बताया कि 3 लाख रुपए लगेंगे। इसके लिए उसे पंजाब के फाजिल्का अबोहर लेकर गया। 10 दिसम्बर 22 को यह लोग पंजाब गए। जहां पर परिवादी को राजेंद्र प्रसाद नाम के शख्स से मिलवाया गया। उसने अबोहर में एक परिवार की मीनारानी,उसकी बहन किरण,बहनोई विक्की और अन्य से मिलवाया। तब मीनारानी से शादी की बात पक्की की गई इसके लिए तीन लाख रुपए लिए गए।

बाद में 28 दिसम्बर को फिर यह लोग पंजाब गए। जहां पर रुपए दिए जाने के साथ कोर्ट के मार्फत मीनारानी और परिवादी के भाई विक्रम सिंह के साथ शादी करवाई गई। शादी के समय सोने चांदी के गहने भी दिए गए। बाद में यह लोग जोधपुर आ गए। जहां पर सामाजिक रीतिरिवाज के साथ फिर शादी संपन्न करवाई गई। जनवरी 23 में परिवार के लोग जात देने के लिए गए तब विक्रम की पत्नी ने अपने पीहर जाने की इच्छा जताई और कपड़ों की मांग की। तब दुल्हन मीना रानी को कपड़े इत्यादि दिलवाए गए।

ये भी पढ़ें- आफरी में किसान मेला 17 मार्च को

परिवार के लोग ही मीनारानी को छोडऩे पंजाब फाजिल्का अबोहर गए। जहां पर किसी रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाकर दुल्हन मीनारानी को रोक दिया गया। इसके बाद परिवादी से कभी किस बहाने तो कभी किस बहाने से रुपयों की डिमाण्ड करते रहे। तकरीबन डेढ़ लाख रुपए और ऐंठ लिए। फरवरी 23 में मीना को लेने के लिए पंजाब बुलाया गया। मगर वहां पहुंचने पर सभी लोग फरार हो गए।

पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसके भाई की शादी को धोखे से करवा कर तीन लाख के साथ अलग से डेढ़ लाख ऐंठ लिए गए, साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी रख लिए। पुलिस ने इस घटनाक्रम को लेकर अब जांच आरंभ की है। रिपोर्ट में स्थानीय दलाल अर्जुनसिंह,राजेंद्र प्रसाद,दुल्हन मीनारानी,उसकी बहन किरण,बहनोई विक्की और अन्य को नामजद किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026