Doordrishti News Logo

रंगों का त्योहार होली पर छाया शहर में उल्लास

  • खूब उड़े रंगों गुलाल
  • गोधुलि वेला में होलिका दहन
  • चंगों की थाप पर गूंजी होरियों की मस्ती

जोधपुर,शहर में रंगों का त्योहार होली पर खूब उत्साह और उल्लास छाया रहा, रंग गुलाल खूब उड़े। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया। खास कर बच्चों मेें इसका उत्साह खूब देखा गया। लोगों में दिनभर होली का उत्साह छाया रहा। दोपहर बाद में लोग रामाश्यामा की परंपरा का निर्वाह किया। एक दूसरे के घर जाकर बधाइयां और शुमकामनाएं दी। जोधपुर शहर में रंग अबीर उडऩे से पहले सोमवार की देर शाम को होलिका दहन कार्यक्रम गोधुलि वेला में हुआ। शहर में चंगों की थाप पर होरियां की मस्ती दिनभर छाई रही।

ये भी पढ़ें- देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

शहर के बाजार पूरी तरह भी गुलजार नजर आए। जगह जगह रंगों की दुकानें सजाकर बैठे दुकानदारों ने भी खूब कमाई की। रंग गुलाल शहर की फिजांओं में उड़ता रहा। सुबह होने के साथ ही बच्चे अपने अपने घरों से निकले और हाथों पिचकारियां लेकर सडक़ों और गलियों में रुख किया। बाद मेें कईयों को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

celebration-of-holi-the-festival-of-colors-in-city

सूरज चढऩे के साथ युवाओं ने भी रंगों का पर्व उत्साह से मनाया। शहर में सोमवार की शाम को गोधुलि वेला में होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। चंगों पर थाप पर बच्चों से लेकर बड़े तक थिरकें। युवतियां और महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। शहर की सडक़ें भी रंगों से सरोबार देखी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: