Doordrishti News Logo

दुष्कर्म के आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर गला दबाने के साथ करंट लगाया

  • दोनों को बंद कमरे से पुलिस ने कराया मुक्त
  • महिला अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,मथानिया के तिंवरी स्थित एक स्थान पर रहने वाली महिला को दुष्कर्म के आरोपी ने कमरे में बंधक बनाकर विद्युत तार से गला घोंट करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और महिला को बंधन मुक्त करवाने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस महिला ने आरोपी के खिलाफ पहले बलात्कार का केस दर्ज करवा रखा था,जिसे वापिस लेने के लिए दबाव बना रहा था। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-जांच एजेंसी ने मुझे दोषी नहीं माना- शेखावत

मथानिया पुलिस ने बताया कि आरोपी भरत राव के खिलाफ एक महिला की तरफ से बलात्कार का केस दर्ज करवा रखा है। इस केस को वापिस लेने के लिए वह दबाव बना रहा था। इसके चलते उसने महिला को एक स्थान पर रोका और उसे जबरन पकड़ कर पास के एक मकान में ले गया। जहां कमरे में बंधक बनाकर विद्युत तार से उसका गला दबाने के साथ करंट लगा दिया। इधर पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मकान पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया और महिला को मुक्त कराने के साथ आरोपी भरत राव को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि महिला शादीसुदा है। अब उसका जोधपुर के चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: