Doordrishti News Logo

संदिग्ध क्रेटा निकली चोरी की,एक तस्कर उतर कर भागा

-दो को पकड़ा
-कार में मिले 3.21 लाख नगद
-रुपए तस्करी के होने का संदेह

जोधपुर,शहर के पाली रोड स्थित अमृतादेवी सर्किल के पास में बुधवार की शाम को यातायात पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार को रुकवाया। कार में तीन लोग सवार थे। एक शख्स उतर कर भाग गया और दो को पुलिस ने जैसे तैसे कर पकड़ा और गाड़ी के नंबर चेसिच चेक किए। गाड़ी चोरी की निकली और उसमें 3.21 लाख की नगदी भी मिली। पुलिस ने यातायात के एएसआई प्रहलाद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। दोनों शख्स से अब भगत की कोठी पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपी तस्कार होना बताया जाता है। रुपए भी तस्करी से मिलने की आशंका है।

इसे भी पढ़िए- पंद्रह मिनट में ज्वैलरी शॉप से ढाई लाख के गहने चोरी,आरोपी गिरफ्तार

एडीसीपी यातायात चैनसिंह महेचा ने बताया कि शाम को पांच बजे के आस पास पाली रोड अमृता देवी सर्किल पर यातायात के एएसआई प्रहलाद ने एक क्रेटा को संदिग्ध मानकर रुकवाया। कार में तीन लोग सवार थे जिनमें एक शख्स भाग गया। बाद में कार में सवार दो अन्य युवकों खोखरिया बनाड़ निवासी लाखाराम विश्रोई और जोलियाली के जितेंद्र को पकड़ा गया।

हकीकत जानिए इस खबर में –हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार

कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने के साथ ही चेसिस नंबर भी बदले हुए थे। यह गाड़ी चोरी की निकली। आरोपी तस्करी का काम करते हैं। एडीसीपी महेचा ने बताया कि दोनों शख्स को बाद में भगत की कोठी पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार से 3.21 लाख रुपए की नगदी मिली है आशंका है कि यह रुपए तस्करी कर जुटाए गए हैं। फिलहाल संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर रुपयों को जब्त कर लिया गया है। एएसआई प्रहलाद ने युवकों के खिलाफ भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

प्रत्येक खबर आप तक जल्दी पहुंचे इसके लिए यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026