आईडिया पिचिंग सेशन व इन्वेस्टर वर्कशॉप 23-24 फरवरी को
इन्क्यूबेशन सेंटर में होगा वर्कशॉप
जोधपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित आई स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर में 23 व 24 फरवरी को लेट्स वेंचर की ओर से आईडिया पिचिंग सेशन व इन्वेस्टर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॅाप में जोधपुर के स्टार्टअप्स को फंडिंग के लिए इन्वेस्टर्स के सामने अपने आईडिया को पिच करने के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा। सूचना प्रौ़द्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रभारी जेपी ज्याणी ने बताया कि स्टार्टअप्स को मदद करने के उद्देश्य से आई स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप वर्कशॉप,टेक्नीकल सेशन, सेमीनार व अन्य गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इसी क्रम में यह दो दिवसीय पिचिंग सेशन इन्वेस्टर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पुराने विवाद में मजदूर पर सरिया से हमला,सिर फटा
आई स्टार्ट के मेंटर रौनक सिंघवी ने बताया कि 23 फरवरी को पिचिंग सेशन व 24 फरवरी को इन्वेस्टर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप फंडिंग व इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में लेट्स वेंचर देश की एक अग्रणी कंपनी है,जो उभरते हुए स्टार्टअप्स व इनोवेटिव आईडियाज को फंड रेजिंग के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि जोधपुर के स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग का बढ़िया मौका होगा,जिसमें वे लेट्स वेंचर के प्रमुख इन्वेस्टर मनदीप सिंह के सामने अपने स्टार्टअप आईडिया को पिच कर पाएंगे। चयनित आईडिया को लेट्स वेंचर से फंडिंग प्राप्त करने का अवसर मिल पायेगा। उन्होंने बताया कि सिंह पिछले कई वर्षो से एंजेल इन्वेस्टर व मेंटर के रूप में स्टार्टअप इको सिस्टम से जुड़े हुए हैं तथा देश-विदेश के 100 से अधिक स्टार्टअप्स में इन्वेस्टमेंट किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

