Doordrishti News Logo

आगामी दो माह में जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ में सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है

जोधपुर, दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और आगामी दो माह में जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ में सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस बार मार्च तक सर्दी बनी रहने की संभावना है। दिसंबर के पहले दिन जहां सवेरे कंपाकंपा देने वाली सर्दी थी वहीं सूरज निकलने के साथ ही वातावरण में गर्मी घुलने लगी। दो दिनों से दोपहर में गर्म कपड़े खल रहे हैं। इस बार जोधपुर का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। सर्दी जल्दी शुरू होने से इस बार दिसंबर व जनवरी में सर्दी के पुराने रिकॉर्ड टूटने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में हल्का चढ़ाव भले ही जारी रहे लेकिन मौसम साफ होने व हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के असर से आने वाले दिनों में मारवाड़ में तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को दोपहर में धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास हुआ। दिन निकलने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हुई। शहर में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर था। इसकी वजह से उत्तर व पूर्व से आने वाली हवाएं कम हो गई थी। इसकी वजह से ठिठुरन भी कम हुई थी और तापमान बढऩे लगा था। अब शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। इसके चलते एक तरफ उत्तरी व पूर्वी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। दूसरी ओर बादलों की आवाजाही कम होने की वजह से खिली धूप निकलना भी शुरू हो गई है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026