Doordrishti News Logo

खेतों में घूम रहे ऊंटों को चुरा कर बाड़मेर ले गए

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती धवा स्थित खेतों में घूम रहे दो ऊंटों को चोरी कर बाड़मेर ले जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। ऊंटों के मालिक ने नामजद दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दी है। झंवर पुलिस ने बताया कि देवासी की ढाणी धवा निवासी मूलाराम पुत्र देवाराम देवासी ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर जन सहभागिता से सज रहे चौराहे

बताया कि उसके दो ऊंट खेतों में घूम रहे थे। जो बाद में ना तो घर लौटे और ना ही वहां दिखाई दिए। आस पास पता लगा कि ऊंटों को बाड़मेर के कल्याणपुर में नवरी के रहने वाले चैनाराम देवासी एवं नेमाराम देवासी चुरा ले गए हैं। पीडि़त ने आशंका जताई कि ऊंटों को बाड़मेर ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि ऊंट चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: