Doordrishti News Logo

प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा

  • जी-20 शिखर सम्मेलन
  • सड़कों के कायाकल्प के लिए 1.25 करोड़ लगाने होंगे

जोधपुर,शहर में 2 से 4 फरवरी के बीच होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को प्रशासन अब अंतिम रूप देने जा रहा है। सडक़ों पर की गई तैयारियां भी देखी जा सकती हैं। सडक़ों के बीच डिवाइडर और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के बाद अब होर्डिंग और लाइटिंग कटआउट भी शहर में लगने शुरू हो चुके हैं।

लाइटिंग कटआउट लगाया

एयरपोर्ट के समीप ऑफिसर मैश चौराहे पर मेहरानगढ़ की आकार वाला लाइटिंग कटआउट जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया है। इसके अलावा शहर की दीवारों को पेंटिंग करने का काम जारी है।

ये भी पढ़ें- चुनावी सरगर्मियां तेज, 27 को होगा मतदान

1.25 करोड़ से ज्यादा का बजट सड़क़ों के लिए

सडक़ों के बीच डिवाइडर की दशा सुधारने और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग करने का बजट ही एक करोड़ से बाहर रखा गया है। सर्किट हाउस पर एयरपोर्ट के बीच डिवाइडर की रेलिंग बदली गई है। नई सडक़ पर लगी पुरानी रेलिंग को हटाकर नया बेस बनाया जा रहा है।

सफाई का बजट 70 लाख से ज्यादा

पिछले 20 दिन से नगर निगम उत्तर और दक्षिणी अलग-अलग विशेष सफाई अभियान चला रहा है 7 इसके लिए टीमें भी अलग लगाई गई हैं और संसाधन भी अतिरिक्त जुटाए गए हैं। दोनों निगम निगम मिलकर जी-20 समिट तक इस विशेष अभियान पर 70 लाख से अधिक खर्च करेंगें।

20 से ज्यादा संस्थाओं को जिम्मेदारी

इसके अलावा शहर के प्रमुख स्पॉट पर सजावट करने के लिए शहर की 20 से ज्यादा संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कई एनजीओ है तो कई बैंक संगठन जुड़े हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026