Doordrishti News Logo

आरटीओ सलाहकार की गाड़ी से बैग उड़ाने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

जेल भेजा

जोधपुर,शहर के नई सडक़ चौराहा के नजदीक तीन दिन पहले एक होटल पर रोटी लेने रुके आरटीओ सलाहकार की गाड़ी से शातिर रुपए और दस्तावेजों से भरा बैग ले उड़ा था। बैग में 2.50 लाख नगद थे। पुलिस ने घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बैग में रुपए नहीं थे जो गाड़ी में ही मिल गए थे। पकड़े गए आरोपियों से दस्तावेज का बैग बरामद किया गया।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि रातानाडा स्थित सुभाषचंद्र कॉलोनी रक्षा प्रयोगशाला रोड पर रहने वाले प्रणव कुमार पुत्र मोतीलाल आरटीओ मेें यातायात सलाहकार है। वे तीन चार दिन पहले नई सडक़ स्थित एक होटल पर अपनी कार लेकर रोटी लेने आए थे। कार होटल के बाहर खड़ी थी और गाड़ी का पिछला गेट भी खुला हुआ था। रोटी लेकर लौटे तो पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। आस पास पता करने का प्रयास किया मगर कोई नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें- पार्षद ब्रह्मसिंह का हाथ तोड़ा,सिर पर मारा पत्थर

रिपोर्ट मेें बताया कि बैग में ढाई लाख नगद होने के साथ जरूरी दस्तावेज थे। थानाधिकारी ने बताया कि होटल के आस पास और अभय कमाण्ड के कैमरों से चोर का पता लगाने का प्रयास किया।

जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल महिपाल सिंह ने इसमें अब महामंदिर बीजेएस नट बस्ती के गली नंबर 32 निवासी भवानी उर्फ टंगला पुत्र बालमराम नट,सुरेंद्र उर्फ कुली पुत्र थानेदार नट एवं शनि पुत्र बालाराम को गिरफ्तार करने के साथ उनकी निशानदेही पर बैग को जब्त किया। बैग मेें यातायात सलाहकार के दस्तावेज थे। रुपए बाद में कार में ही मिल गए थे। आरोपियों को जेल भिजवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026