हॉकर्स की हड़ताल से अखबार वितरण प्रभावित
विज्ञापनदाताओं की बढ़ी चिंता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हॉकर्स की हड़ताल से अखबार वितरण प्रभावित।शहर में हॉकर्स की हड़ताल के चलते रविवार को अखबारों का वितरण प्रभावित हो गया। इससे अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाने वाले व्यापारियों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई। लाखों रुपये खर्च कर प्रकाशित करवाए गए रंगीन विज्ञापनों के पाठकों तक पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाने का मुख्य उद्देश्य अपने उत्पादों,सेवाओं और कारोबार का प्रचार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होता है। इसके लिए व्यापारी और कारोबारी बड़ी राशि खर्च कर आकर्षक रंगीन विज्ञापन प्रकाशित करवाते हैं। ऐसे में यदि हॉकर्स की हड़ताल के कारण अखबार पाठकों के घरों तक नहीं पहुंचते हैं,तो विज्ञापनों की पहुंच और उनसे मिलने वाले संभावित लाभ पर असर पडऩे की आशंका है।
बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
हड़ताल के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में विज्ञापनदाताओं के सामने यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि विज्ञापन प्रकाशित करवाने पर खर्च की गई राशि का अपेक्षित लाभ कैसे मिलेगा। कारोबारियों के लिए विज्ञापन का वास्तविक महत्व तभी है, जब वह लक्षित पाठकों तक पहुंचे और उनके उत्पादों या सेवाओं की जानकारी लोगों को मिल सके।
वितरण व्यवस्था का असर कारोबार पर भी संभव:-
हॉकर्स की हड़ताल का असर केवल अखबार वितरण तक सीमित रहने के बजाय विज्ञापन दाताओं के हितों से भी जुड़ा हुआ है। यदि अखबारों की आपूर्ति प्रभावित होती है,तो विज्ञापनों की पहुंच भी सीमित हो सकती है।
ऐसे में अखबार प्रबंधन और वितरण व्यवस्था से जुड़े पक्षों के बीच समन्वय की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि पाठकों तक अखबार पहुंचने के साथ विज्ञापनदाताओं के हित भी प्रभावित न हों।
