6 साल की मासूम की करंट लगने से मौत मां भी झुलसी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 साल की मासूम की करंट लगने से मौत मां भी झुलसी। शेरगढ़ कस्बे में रविवार सुबह एक परिवार में हादसा हुआ। घर में खेल रही 6 साल की अलीना टीन का दरवाजा छूते ही करंट की चपेट में आ गई। बेटी को तड़पता देख मां रुखसार उसे बचाने दौड़ी,तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं।
बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
परिवार के लोग दोनों को तुरंत शेरगढ़ अस्पताल ले गए। वहां से जोधपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया। मां रुखसार को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार,घर में कूलर का बिजली का तार टीन के दरवाजे से सटा हुआ था। अलीना ने जैसे ही दरवाजा छुआ, उसे करंट लग गया। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई।
