Doordrishti News Logo

शराब कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे

इंकम टैक्स की रेड

  • दोपहर तक चलती रही कार्रवाई
  • अघोषित आय उजागर होने की संभावना

जोधपुर,प्रदेश भर में शनिवार की सुबह आयकर विभाग की तरफ से शराब कारोबारियों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। जोधपुर सहित प्रदेश के कुछ और जिलों में यह कार्रवाई की गई। दोपहर तक विभाग की तरफ से कार्रवाई जारी रही। इसमें करोड़ों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना बनी है। जोधपुर के एक शराब एवं टोल कारोबारी के दस ठिकानों पर एक साथ सर्वे आरंभ हुआ है। इस कारोबारी के पावटा स्थित धर्म नारायण का हत्था स्थित निवास पर 20 से ज्यादा अधिकारियों की टीम पहुंची।

ये भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया भूंगरा के सरकारी स्कूल का वार्षिक उत्सव

आयकर सूत्रों के मुताबिक टीम कारोबारी के दस से ज्यादा ठिकानो पर सर्वे कर रही है। कारोबारी टोल प्लाजा का कार्य भी करता है। कारोबारी के यहां पर आयकर विभाग को काफी समय से टैक्स को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर टीम ने आज सुबह से ही सर्वे आरंभ कर दिया। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी आयकर विभाग की तरफ से सर्वे की जानकारी मिली है।

बताया जाता है कि कारोबारी फाइनेंस का काम भी करता है। शराब और टोल प्लाजा भी संभाल रखा है। उसके प्रदेश में अन्य ठिकानों पर भी सर्वे कार्य जारी है। करोड़ों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना बनी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: