Doordrishti News Logo

भाजपा चलायेगी नव-मतदाता अभियान

  • विजय संकल्प 2023 और 2024
  • जिला स्तरीय नव-मतदाता अभियान के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर,भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में विजय संकल्प 2023 और 2024 के साथ जोर-शोर से नव-मतदाता अभियान का आगाज करते हुए अभियान को प्रारम्भ करने की दिशा में नव-मतदाता अभियान के पोस्टर का विमोचन सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी व अभियान के संयोजक व सह- संयोजक मौजूद थे। पोस्टर विमोचन के पश्चात राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी पत्रकारों से रूबरू हुए और अभियान की जानकारी दी गई।

 

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यों और भाजपा के सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी व्यापक विचार के साथ सामाजिक सरोकारों से भाजपा नवमतदाता अभियान के माध्यम से विजय संकल्प के साथ 2023 और 2024 में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। जिसके लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में सर्किट हाउस में नव-मतदाता अभियान का शुभारम्भ करने के लिये राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता की ओर से नव-मतदाता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नरेश सुराणा, देवेन्द्र सालेचा,महेन्द्र मेघवाल,डा. करणीसिंह खींची,नव-मतदाता अभियान के संभाग संयोजक सुभाष गहलोत,भंवरलाल दैया,भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा,जिला संयोजक विजय व्यास,सह-संयोजक जितेन्द्र कुमार, अजय जोशी,कमलेश गोयल,कविता कृष्णमूर्ति,पूनाराम चौधरी,दिनेश चौधरी, सुमन कच्छवाह, सुनिता सोनगरा, मोनिका व्यास, शिवांगी वैष्णव, लीलावती भाटी, अंजु जोशी, अनिल वैष्णव, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत,महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी,माधोसिंह परिहार, श्यामसुन्दर गौड़, हेमंत जायनानी, गौरव जैन,गजेेन्द्र मेवाड़ा, घनश्याम पंवार, पठान खान मेहर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि नवमतदाता अभियान के पोस्टर की पंचलाइन ‘नया भारत,पहला मतदान, आओ संवारें राजस्थान’ है,जिसके जरिये नये मतदाताओं को जागरूक कर भाजपा से जोड़ने का जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नवमतदाता अभियान चलाया जायेेगा।

उन्होंने कहा कि नव-मतदाता अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 25 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें करीब 60 लाख नवमतदाता हैं, इन सभी तक भाजपा पहुंचेगी और इन्हें जागरूक कर पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी। इस अभियान के अन्तर्गत नव मतदाताओं व लोगों के साथ संवाद करेगी जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे और राज्य सरकार के कुशासन का काला चिट्ठा उजागर करेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026