Doordrishti News Logo

धूमधाम से मनाया भूंगरा के सरकारी स्कूल का वार्षिक उत्सव

प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जोधपुर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान सिंह तेना, विशिष्ट अतिथि कान सिंह राठौड़ जीएसएस भूंगरा व रतन गिरी भुंगरा, जेठा राम सहायक लेखा अधिकारी तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने की। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

bhungras-government-schools-annual-festival-celebrated-with-pomp

इस अवसर पर भामाशाह, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं और पूर्व विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भगवान सिंह तेना ने विद्यालय की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की और विद्यार्थियों को मेहनत कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भलासरिया ने छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में मददगार साबित होते हैं।

bhungras-government-schools-annual-festival-celebrated-with-pomp

ये भी पढ़ें- याचिका पर सुनवाई,पुलिस को दिए सुरक्षा के आदेश

कान सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत,नृत्य,नाटिका सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सामाजिक मुद्दाें के प्रति जागरूक किया। रंगबिरंगे परिधानों में सजेधजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बारी-बारी से एकल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

bhungras-government-schools-annual-festival-celebrated-with-pomp

प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने कार्यक्रम के दौरान ने विद्यालय की भौतिक सुविधा एवं शैक्षिक गतिविधि की जानकारी दी और स्कूल के लिए के लिए भामाशाह को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमकुमार, व्याख्याता सुरेंद्र सिंह चौधरी,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, पुखराज, रावल राम, देवेंद्र यादव, पुखराज,बाबू लाल संतु खत्री व विद्यालय स्टाफ व छात्र एवं छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे । मंच संचालन स्वरूप सिंह राठौड़ ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026