Doordrishti News Logo

शेखावत का राज्य सरकार पर हमला

बैठकों के साथ की जनसुनवाई

जोधपुर,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कानून- व्यवस्था की स्थिति है। दिन-दहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। लुटेरे पकड़े नहीं जा रहे हैं। इससे समाज में दहशत का माहौल है। इस सबका खामियाजा आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने रविवार को कई दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने के साथ बैठक कर जनसुनवाई की।

ये भी पढ़ें- महर्षि दयानंद जयंती पर जोधपुर में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-आर्यवेश

शेखावत ने कहा कि अभी जन आक्रोश यात्राओं के तहत राजस्थान के लगभग सभी कोनों में जाने का अवसर मिला। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में जिस तरह से राजस्थान पिछड़ रहा है, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या जल जीवन मिशन हो, इसके कारण जनता के मन में भारी आक्रोश है। यह जन आक्रोश यात्रा में भी सामने आया और सामान्य जनसुनवाई में भी देखने को मिल रहा है।

बिगड़ रही कानून व्यवस्था

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति है। उससे जुड़ी हुई बहुत सारी समस्याएं आती हैं। दिन-दहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। एक-एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होती है। लुटेरे पकड़े नहीं जा रहे हैं। इससे समाज में दहशत का माहौल है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed