Doordrishti News Logo

नए साल के जश्न में दिनभर डूबी रही सूर्यनगरी

जोधपुर,शहर में रविवार को नए साल के जश्न में डूबी रही सूर्यनगरी। लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को नए साल की शुभकामनाएं एवं बधाइयों के संदेश भेजने के साथ मेलमुलाकात की। दिनभर शहर में आज उत्साह सा माहौल बना रहा। कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को फूल मालाओं से सजावट की तो कई स्थानों पर गोठ का आयोजन भी चला।

शहर में नया साल 2023 का आगाज सूर्यनगरी के लोगों ने सर्द रात में गर्मजोशी से किया। जमकर शहर में आतिशबाजी हुई। नया साल लगने के साथ ही आसमां आतिशी से गूंजने लगा था। शहर की सडक़ों पर पुलिस के आलाधिकारियों सहित तकरीबन 15 सौ पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला रखा। शहर के होटलों रेस्तराओं पर पुलिस की सजग निगाहें रही।

ये भी पढ़ें- सीईटी पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,7 जनवरी से होगी परीक्षा

चप्पे चप्पे पर नाकाबंदी के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की निगरानी रखी गई। शहर की ज्यादातर होटल्स, रेस्तां आदि भरने के बाद रात में नए साल का जमकर जश्र मनाया गया। घरों मेें भी लोगों ने नये साल का जश्न मनाया। रविवार को भी दिनभर नए साल की खुशी में लोगों ने शुभकामनाओं के संदेशों का आदान प्रदान किया।

suryanagari-immersed-in-the-celebration-of-new-year

रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन कर दिन की शुरूआत 

नए साल की शुरुआत के साथ ही शहर में भगवान गणेश के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि भगवान गणेश के दर्शन कर नए कार्यों का श्रीगणेश किया जाता है। इसी के चलते नए साल पर लोगों ने मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। जोधपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आज दिनभर विशेष आयोजन चलते रहे।

ये भी पढ़ें- जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

यहां पर मंदिर परिसर में आकर्षक रोशनी सजावट और भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां पर भजन-कीर्तन भी हुए। शाम को सुंदरकांड का पाठ भी रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लिया। महिलाओं और युवाओं ने मंदिर पुजारी से रक्षा सूत्र भी बंधवाया।

टैक्सी सजाकर किया नववर्ष का स्वागत

जोधपुर के रेलवे स्टेशन के टैक्सी चालक आदिल खान अपनी टैक्सी को रंग बिरंगे व गुब्बारों से सजाकर ने साल का स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी रियाज खान महाराज बैण्ड ने आदिल खान बधाई देते हुए इस का स्वागत किया। आदिल ने आज मरीजों के लिए टैक्सी सेवा निःशुल्क दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026