फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार,बालक निरूद्ध
रंजिश में फायरिंग का मामला
जोधपुर,शहर के माता का थान चौराहा के पास में गत 15 दिसम्बर को सरेआम बजरी माफियाओं के बीच हुए विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ एक बालक को इसमें निरूद्ध किया है। अब तक प्रकरण मेें छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि एक बालक को निरूद्ध किया गया है।
माता का थान धानाधिकारी राजूराम ने बताया कि घटना में राकेश विश्रोई की तरफ से ओमप्रकाश रलिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बताया में प्रकरण से जुड़े राकेश विश्रोई सहित,मालाराम, ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। इनका सहयोग करने वाले दो लोगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने प्रकरण में अब एक और आरोपी खेजड़लीकलां निवासी सुनील पुत्र हापूराम विश्रोई को पकड़ा है। उसके साथ में एक बालक को निरूद्ध किया गया है।
ये भी पढ़ें- विवेकानंद संदेश यात्रा का प्रवेश 5 जनवरी को
बजरी माफियाओं के बीच चल रही रंजिश के बीच में माता का थान चौराहा पर 15 दिसम्बर की सुबह सरेआम गुंडागर्दी फैलाई गई थी। गाडिय़ों को टक्कर मार कर दहशत पैदा की गई और फायरिंग भी की गई। पुलिस को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा था। इसमें एक ओमप्रकाश जाट घायल हो गया था। पुलिस ने बाद में त्वरित कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इसमें वारदात करने वाले राकेश विश्रोई, मालाराम के साथ सहयोग करने वाले दो अन्य को पकड़ा गया था। घालय ओमप्रकाश को बाद में अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

