Doordrishti News Logo

सीईटी पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,7 जनवरी से होगी परीक्षा

जोधपुर,राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गृह जल संसाधन समेत 8 विभागों में 3000 पदों के लिए आयोजित सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन 7 और 8 जनवरी को चार परियों किया जाएगा। जिसमें पहली पारी का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक होगा।

यह रहेगी गाइड लाइन

परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई ड्रेस कोड की पालना करना भी अनिवार्य होगी। ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल,पर्स,बैग,ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स,प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर,तख्ती,पैड,गत्ता,पैन ड्राइव, रबर,टेबल स्कैनर,किताबें,नोटबुक, पर्चियां,व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करने के साथ ही परीक्षा समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- एमबीएम विवि.में पेट्रोलियम भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत

सीईटी में आने वाले अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा। परीक्षा में किसी तरह का कोई पासिंग मॉर्क्स नहीं होगा। बल्कि किसी पद विशेष की भर्ती के समय इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाएगा।

वैधता एक साल रहेगी,कोई सीमा तय नहीं

इस परीक्षा की वैधता 1 साल के लिए रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थी एक बार परीक्षा देने के बाद 1 साल तक उन्हीं अंकों के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी तरह की कोई सीमा नहीं होगी। जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं। सीईटी के लिए आयु एवं अन्य मापदंड के संबंध में राज्य में पहले से चल रहे आरक्षण नियम ही लागू होंगे। ये सिर्फ एक पात्रता परीक्षा होगी, इस आधार पर किसी व्यक्ति को नौकरी देने के लिए आयोग मजबूर नहीं होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026