जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर छा गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि माहेश्वरी के निधन का समाचार मिलने पर भाजपा जोधपुर शहर जिला संगठन ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि माहेश्वरी राजस्थान राजनीति में एक मजबूत व्यक्तित्व की महिला थी तथा अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने सांसद, विधायक तथा मंत्रीकाल में सदैव राज्य की प्रगति की दिशा में कार्य किया। पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, बिलाड़ा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल. डा. करणीसिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया ने भी माहेश्वरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

