Doordrishti News Logo

भूंगरा गैस सिलेण्डर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय

  • मृतकों के परिजनों को मिलेगी मुख्यमंत्री सहायता कोष से अतिरिक्त सहायता राशि
  • संभागीय आयुक्त जोधपुर को विस्तृत जांच के निर्देश
  • मृतकों के आश्रित परिजन को संविदा रोजगार से मिलेगा सम्बलजयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के भूंगरा गैस सिलेण्डर दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को लेकर संवेदनशील निर्णय लिया है। गहलोत ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पूर्व में घोषित 2 लाख रूपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रूपए किया है। पीड़ित परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है। गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए संविदा पर रोजगार प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Shergarh gas blast : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस पूर्व डिप्टी सीएम पायलट मिले परिजनों से

जोधपुर के कीर्ति नगर में 8 अक्टूबर, 2022 को और भूंगरा गांव में 8  दिसंबर 2022 को हुई दुर्घटना में व्यापक जनहानि को देखते हुए प्रशासनिक जांच के लिए संभागीय आयुक्त,जोधपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों,जिला प्रशासन के अधिकारी व मृतक के परिवार से सम्पूर्ण पहलुओं पर जानकारी जुटा कर जांच रिपोर्ट एक माह में राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

जांच अधिकारी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी अपने सुझाव देंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री 9 दिसंबर को जोधपुर में पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 5-5 लाख रुपए प्रति परिवार तथा 2 लाख रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए जाने की घोषणा की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026