Doordrishti News Logo

Shergarh gas blast

  • सुबह पहुंचे जोधपुर
  • एमजीएच में घायलों की कुशलक्षेम पूछी
  • भूंगरा गांव गए
  • आश्रितों को बंधाया ढांढ़स

Shergarh gas blast : जोधपुर,जिले के शेरगढ़ तहसील क्षेत्र में 12 दिन पहले भूंगरा गांव में गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के आश्रितों को ढांढ़स बंधाने एवं सांत्वना देने के लिए प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट एवं रेलवेे स्टेशन से सीधे पहले महात्मा गांधी अस्पताल गए जहां बर्न यूनिट में भर्ती लोगों की कुशलक्षेम जानी। बाद में यह लोग शेरगढ़ के भूंगरा गांव गए। जहां आश्रितों को सांत्वना और संवेदनाएं प्रकट की। उनके साथ कई कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें- भूंगरा में चिताएं जल रहीं,कांग्रेस जश्न मना रही-शेखावत

उन्होंने दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस भीषण गैस त्रासदी में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है और 14 लोग अब भी उपचाराधीन हैं। पांच लोगों को अब तक अस्पताल से छुट्टी दी गई है। भूंगरा गैस त्रासदी में पीडि़त परिवार से मिलने नेताओं के आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।(Shergarh gas blast)

मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भूंगरा गैस त्रासदी में पीडि़त परिवारों को ढ़ांढस बंधाने जोधपुर पहुंचे। दोनों ही एक समय पर जोधपुर पहुंचे इधर पायलट सीधा भूंगरा रवाना हो गए और वसुंधरा ने बीएसएफ हैडक्वाटर पर लोंगोवाला नायक भैरोसिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि देकर फिर भूंगरा के लिए रवाना हुई।(Shergarh gas blast)

पायलट पहुंचे जोधपुर

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रेलवे स्टेशन से सीधा भूंगरा गांव पहुंचे। इधर वसुंधरा राजे एयरपोर्ट से बीएसएफ मुख्यालय पहुंची व 1971 के युद्ध नायक भैरो सिंह राठौंड़ के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सचिन पायलट ने भूंगरा गांव में पीडि़त परिवार को ढ़ांढस बंधाया। आर्थिक सहायता के सरकार से मांग करने को कहा। वे वहां से जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए पहुंचे।(Shergarh gas blast)

Shergarh gas blast

भूंगरा गांव में उमड़े जन प्रतिनिधिगण

शेरगढ़ उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया,राजपूत विकास समिति के भगवान सिंह राठौड़ तेना,कान सिंह राठौड़ तेना ने सचिन पायलट को हादसे और हालात की जानकारी दी। साथ पीडि़त परिवार को विशेष सहायता दिलाने की मांग की। इस पर पायलट ने पीडि़त परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ पूर्व पीसीसी सदस्य करण सिंह उचियारड़ा,पार्षद राजेश मेहता, शेरगढ़ प्रधान श्रवण सिंह जोधा, कांग्रेस सेवा दल के राजेश सारस्वत, पार्षद गिरधारी सिंह धीरपुरा,कांग्रेस नेता सतपाल देवासी,एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मेहता,सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे।(Shergarh gas blast)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026