Doordrishti News Logo

The burning bus

रूट के विवाद में खड़ी बस में लगाई आग,शार्टसर्किट के बाद बस स्वतः चलने लगी

  • फ्लाई ओवर के फुटपाथ से टकरा कर रूकी
  • गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था

The burning bus : जोधपुर,शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कालवी प्याऊ स्थित स्थाई बस स्टैंड पर रूट के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने खड़ी बस में आग लगा दी। इसके बाद बस में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे वह अपने आप ही चलकर कुछ दूरी पर आकर खड़ी हो गई। देखते ही देखते आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिसे वहां मौजूद लोगों की मदद से बुझाया गया। गनीमत यह रही कि जब बस में आग लगी तब उसमें ना तो सवारियां थी और न ही चालक। चालक कुशाल सिंह ने बताया कि रूट के विवाद के चलते जलाई गई है।

Water supply cut off : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 23 को जलापूर्ति बाधित रहेगी

एसीपी (पूर्व) देरावर सिंह सोढ़ा, महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी और रातानाडा थानाधिकारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से बस को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से रास्ते से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया। जब आग लगी तब चालक पास में ही घर पर खाना खाने गया हुआ था। बस के मालिक ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।(The burning bus)

पुलिस ने बताया कि रावर निवासी कुशाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बस जोधपुर- बिलाड़ा-जैतारण संचालित होती है। बुधवार को बिलाड़ा से सुबह 7 बजे रवाना होकर करीब 10.15 बजे सवारियों को उतारते-उतारते जोधपुर पहुंची। फिर 10.30 बजे बस चालक बस को खड़ी की और पास में ही बीजेएस कॉलोनी में स्थित खुद के मकान में खाना खाने चला गया। घर पहुंचा ही था कि उनके कंडक्टर ने फोन कर बस में आग लगाने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। जबकि गाड़ी एकदम नई कंडीशन में थी।((The burning bus)

Government polytechnic college : प्रतियोगिता के विजेता प्राचार्य सहगल द्वारा सम्मानित

रिपोर्ट में कुशाल सिंह ने बताया कि उसके रूट में अवैध रूप से विशन सिंह,उसका भतीजा भंवर सिंह और उगम सिंह बसें चलाते हैं। कई बार परिवादी को जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह करीब 11 बजे तीन चार व्यक्ति पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर गाड़ी में घुसकर पेट्रोल छिडक़कर बस में आग लगा दी। गाड़ी में तीन लाख रुपए व गाड़ी बुकिंग के 10 हजार रुपए,एलईडी व गाड़ी के कागजात जलकर राख हो गए।((The burning bus)

कंडक्टर को भी बस में बंधक बनाकर जलाने का प्रयास

परिवादी ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि बस का कंडक्टर भवानी सिंह को बस से बाहर आने नहीं दिया। उसे बस में ही बंधक बनाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन वह कांच तोडक़र बाहर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई।(The burning bus)

फायर स्टेशन से पहुंची दो गाडिय़ां

फायर स्टेशन से गाड़ी के साथ फायर मैन गैनाराम,दलीप सिंह,रोहित एवं अमित कुमार वहां पहुंचे। बस में लगी आग की भीषणता को देखते हुए एक अन्य गाड़ी शास्त्री नगर फायर स्टेशन से बुलाई गई। आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।( the burning bus)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026