Doordrishti News Logo

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक,पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

जोधपुर,राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जोधपुर की एक बैठक जिलाध्यक्ष जुगल किशोर सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजसमंद जिले के कलेक्टर कार्यालय गेट पर 16 दिसम्बर को राजकार्य करने में लगे सहायक उप निरीक्षक पुलिस रामेश्वर लाल मीणा द्वारा कर्तव्य निष्ठा से विनम्र शब्दों में उच्चाधिकारियों के आदेशों की पालना के लिए कहने पर भीम विधायक द्वारा रामेश्वर लाल मीणा एएसआई को ग्रामीणों के सामने सरेआम प्रताडि़त करने के विधायक के अनुचित किये गये व्यवहार की जांच करवाये जाने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंचीं

पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष सारस्वत ने बताया कि बैठक उपरांत एक ज्ञापन राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक  के नाम पर जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन ने उल्लेख किया गया कि राजकार्यों में कर्तव्यनिष्ठा के समय किसी भी पुलिस कार्मिक को राजनेताओ द्वारा अपमानित न करने, प्रताडि़त न करने व अपने अहम को तुष्टिकरण के लिए अमर्यादित व्यवहार न हो, इसके लिए पुलिस को राजनीति दबाव से मुक्त करने की भी जोरदार मांग की गई।

संस्थान की बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भंवर सिंह संभागीय संरक्षक,दलपत सिंह भाटी संभागीय अध्यक्ष,नरेंद्र सिंह चांपावत संगठन सचिव,झुमरराम कोषाध्यक्ष,राजेन्द्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष,जगदीश प्रसाद, केसाराम,बसंत लाल,राजूराम चावरिया,कोजाराम,देवाराम,प्रेमसिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे। सभी ने इस बारे में निन्दा प्रस्ताव पारित कर शपथ ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026