जस्टिस फरजंद अली ने समझी जनता की पीड़ा,2 कोर्ट के 528 प्रकरणों की सुनवाई

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस फरजंद अली ने सोमवार को एक दिन में 500 से ज्यादा मुकदमों की सुनवाई कर कीर्तिमान रचा। उन्होंने खुद अपनी कोर्ट के सूचीबद्ध 325 प्रकरणों के अलावा कोर्ट नम्बर 13 के समक्ष सूचीबद्ध 203 प्रकरणों की भी सुनवाई की। इसके लिए जस्टिस अली ने शाम 6.30 बजे तक लगातार विभिन्न फौजदारी प्रकरणों की सुनवाई की।

दरअसल,जस्टिस अली के पास फौजदारी अपीलों, रिवीजन और अन्य फौजदारी मामलों का रोस्टर है। कोर्ट नम्बर 13 में जस्टिस मदनगोपाल व्यास विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल की सलाखों में बंद मुलजिमों की जमानत के प्रकरण सुनते हैं। सोमवार को किन्हीं कारणों से जस्टिस व्यास अवकाश पर थे। ऐसे में जमानत प्रकरणों की सुनवाई भी जस्टिस फरजंद अली को सौंप दी गई। इससे एकबारगी वकीलों में यह चर्चा फैल गई कि अब उनके प्रकरण सुनवाई में कैसे आएंगे।

ये भी पढ़ें- मारवाड़ में सर्दी के तेवर ढीले,सुबह व रात में गिर रहा तापमान

कार्रवाई सुबह से शाम तक चली

कोर्ट की कार्यवाही सवेरे 10.30 बजे से 4.30 बजे तक चलती है। इसमें 1 से 2 बजे तक भोजनावकाश होता है। जब कोर्ट की कार्यवाही का समय समाप्त हो रहा था,तब जस्टिस अली ने वकीलों को निश्चिंत करते हुए कहा कि अदालत सभी मामले सुनकर ही उठेगी,चाहे कितना भी समय लगे। उन्होंने कहा कि खुद अदालत और पूरा स्टाफ इसके लिए आज तय करके आये हैं। इसके बाद वे शाम 6.30 तक मुकदमों की सुनवाई करते रहे और दोनों कोर्ट की लिस्ट पूरी करके ही उठे। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में 23 दिसम्बर से शीत कालीन अवकाश हैं। ऐसे में अगर प्रकरण आज सुनवाई में नहीं आते तो 2 जनवरी से पहले इनका सुनवाई में आ पाना मुश्किल था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026