Doordrishti News Logo

मृतकों की संख्या हुई 16,एक बालक सहित तीन महिलाओं ने और तोड़ा दम,39 का उपचार जारी

देर रात महिला और आज सुबह बालक की मृत्यु

जोधपुर, शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गुरूवार को विवाह समारोह में हुए गैस काण्ड में आग से झुलसे चार और लोगों की मौत हो गई है। एक महिला ने देर रात दम तोड़ दिया तो आज सुबह एक बालक एवं दो महिलाओं ने दोपहर तक दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। 39 लोग उपचाराधीन हैं। देर रात भूंगरा की 40 साल की गंवरी देवी पत्नी धनसिंह एवं आज सुबह नौ साल के लोकेंद्र सिंह पुत्र भारत सिंह की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- नफरत और सामाजिक दूरियां मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा अच्छी चल रही

दोपहर में 65 साल की जमना देवी पत्नी भैरूसिंह एवं 30 साल की मेहरिया निवासी जसूकंवर पत्नी भारत सिंह ने दम तोड़ा है। इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। कई लोग अब भी 70 फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए है। बर्न यूनिट में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। शनिवार को भूंगरा की ही 10 साल की सज्जन कंवर पुत्री उत्तम सिंह, 60 साल की सुआकंवर पत्नी अमरसिंह एवं 12 साल की पूनम पुत्री बाबूसिंह और सांकड़ा जैसलमेर निवासी 26 साल के सुरेंद्र सिंह पुत्र डूंगरसिंह मृत्यु हुई थी। रविवार को दिन भर अच्छा बीता और कोई दुःखद समाचार नहीं मिला। मगर देर रात और सोमवार को तीन मौतों ने फिर से जख्म हरे कर दिए।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में अभी तक 13 साल की धापू देवी पुत्री भंवर सिंह,40 साल की चंद्रकंवर पत्नी धन सिंह एवं कंवरूकंवर पत्नी मदन सिंह, खुशबू पुत्री गणपत सिंह और रतन सिंह पुत्र सांग सिंह,धापूकंवर पुत्री बाबू सिंह एवं 16 साल की प्रकाश कंवर पुत्री नरपतसिंह की भी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- शराब ठेका सैल्समैन के साथ मारपीट,लूटपाट का आरोप

सनद रहे कि गत गुरूवार को जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। इनमें कई की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अब तक इसमें 16 लोग काल कल्वित हो चुके हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रधानमंत्री मोदी के रिफाइनरी उद्घाटन व आमसभा को लेकर जोधपुर में तैयारियाँ तेज

April 19, 2026

विश्व धरोहर दिवस पर जोधपुर में सजी रियासती रेलवे विरासत की प्रदर्शनी

April 19, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपर फास्ट का ठहराव सोमवार से

April 19, 2026

देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो जोधपुर में

April 19, 2026

विश्व धरोहर दिवस पर स्टेशन के बाहर रखा इंजन बना खास आकर्षण

April 19, 2026

जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन रविवार को

April 19, 2026

प्राइड होटल के कर्मचारियों ने सीखे सेवा के 5 स्टार गुर

April 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा बैठक

April 18, 2026

भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

April 18, 2026