जोधपुर-साबरमती-जोधपुर व साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेल में स्थाई कोच बढाये
जोधपुर,रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-साबरमती- जोधपुर व साबरमती-जैसलमेर- साबरमती रेलसेवाओं में 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की स्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 14819/14820,जोधपुर-साबरमती -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 जनवरी 2023 से तथा साबरमती से 3 जनवरी 2023 से 2 थर्ड एसी डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार
इस बढोतरी के पश्चात इस रेल में 1 सैकण्ड एसी,6 थर्ड एसी,7 द्वितीय शयनयान,4 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14804/14803, साबरमती- जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से 1 जनवरी 2023 से तथा जैसलमेर से 2 जनवरी 2023 से 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी के पश्चात इस रेल में 1 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी,7 द्वितीय शयनयान,4 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

