Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा झालामण्ड चौराहा से बीआरओ बाईपास तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर किए गए अवैध, अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाते हुए कच्चे-पक्के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण दस्ते द्वारा डीबी सिविल अवमानना याचिका संख्या 371/2016 में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की पालना में निरन्तर अवैध, अनाधिकृत अतिक्रमणों तथा सड़क के अस्थाई अतिक्रमणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

उपायुक्त पूर्व अनिल कुमार पूनिया तथा मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिल अली खान के निर्देशानुसार जेडीए द्वारा झालामण्ड चौराहा से बीआरओ बाईपास तक का मौका निरीक्षण किया गया। जिसपर अतिक्रमियों द्वारा लोहे की जाली के केबिन, छप्परे, साईन बोर्ड, लकड़ी व लौहे की टेबलें, सब्जी के लौहे स्टैण्ड़, बलियां व केनवास से निर्मित दुकानें, फल-फ्रुट के ठेले इत्यादि से सड़क सीमा एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किये हुए थे। जेडीए दस्ते द्वारा व्यापारियों से समझाईश कर अस्थाई अतिक्रमणों को हटाते हुए सड़क सीमा एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाही के दौरान 2 टैक्ट्रर सामान जब्त कर कार्यालय लाया गया। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क भाग एवं फुटपाथ पर किसी प्रकार का सामान नहीं रखें व अतिक्रमण नहीं करें। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, महेन्द्र भार्गव, करनाराम जाट, कुड़ी पुलिस थाना मौजूद था।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026