तिब्बती मार्केट में जॉकेट खरीदने गया,मोबाइल हुआ चोरी
जोधपुर,शहर के ओलंपिक तिराहा के पास में तिब्बती मार्केट में जॉकेट खरीदने आए एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। पीछे खड़े एक शख्स ने संभवत: उसका मोबाइल चुराया। सीसीटीवी कैमरों में तस्वीर देखी गई है। पीडि़त ने सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि तिंवरी के बाना का बास निवासी अशोक कुमार पुत्र उदाराम जाट ने रिपोर्ट दी।
ये भी पढ़ें- 16 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, दो खाताधारकों को उदयपुर से पकड़ लाई पुलिस
इसमें बताया कि वह ओलंपिक तिराहा के पास में तिब्बती मार्केट में जॉकेट खरीदने आया था। जहां पर जॉकेट चेक कर उसे उतार रहा था। तब पास में रखा उसका मोबाइल चोरी हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स जो उसके पीछे खड़ा था,वह मोबाइल उठाते दिखा है। पुलिस ने बताया कि घटना में अब मोबाइल चोर का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

