Doordrishti News Logo

खनन क्षेत्र में सिलिकोसिस व सुरक्षा जागरुकता कैंप लगाया

जोधपुर,खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक (खान) महेश माथुर के निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा बुधवार को भोमियाजी का थान,फिदूसर जोधपुर सैंडस्टोन खनन क्षेत्र में सिलिकोसिस व सुरक्षा जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।

खनि.अभियंता जोधपुर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैंप में खान सुरक्षा विभाग अजमेर के निदेशक सुरजीत कटेवा एवं खान विभाग,जोधपुर से अधीक्षण खनि अभियंता धमेन्द्र लोहार,खनिकार्य देशक प्रथम हड़मताराम एवं पत्थर उद्योग जोधपुर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी रामनारायण कच्छवाहा, संजय कच्छवाहा भीकसिंह सोलंकी, घनश्याम पंवार एवं खानधारक व खान मजदूर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का सामान चुराया

उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और खनन कार्य करते वक्त सुरक्षा उपकरणों के उपयोग,डस्ट एक्स्ट्रेक्टर का उपयोग मास्क का उपयोग करने एवं सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के उपाय के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया तथा खान मजदूरों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी समुचित जानकारी दी।

इसी के साथ शिविर में मजदूरों की नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वास्थ्य बीमा के बारे में भी बताया गया जिससे समय रहते उनका उचित उपचार किया जा सके और उन्हें गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। साथ ही श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन श्रम पोर्टल पर करने के लिए भी सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026