मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार
- मध्यप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस
- आरोपी का बेटा भी जयपुर में हुई लूट में वांछित
जोधपुर,कमिश्ररेट की जिला पूर्व की उदयमंदिर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 16 साल से फरार चल रहे मुल्जिम को मध्यप्रदेश के नीमच इलाके से गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। उसका बेटा भी जयपुर में लूट के एक प्रकरण में वांछित चल रहा है। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच स्थित पुरानी पंच सादड़ी रोड बद्याना निवासी अकरम खान पुत्र पीरबक्ष 16 साल से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था। वह ठिकाने बदल बदल कर रूहपोश हो रहा था।
ये भी पढ़ें- सेना भर्ती रैली में 2300 अभ्यर्थियों ने भाग लिया
कांस्टेबल सुरजाराम ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। तब पता लगा कि अकरम खान का बेटा भी जयपुर लूट में वांटेड है। पुलिस ने सूचना एकत्र कर आरोपी अकरम खां को नीमच से गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। पुलिस की टीम में थानाधिकारी सिहाग के साथ एएसआई रामेश्वरलाल, हैडकांस्टेबल महेश चंद,कांस्टेबल अकरम खान एवं सुरेंद्र सिंह शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

